अवैध शराब पर साइबर सेल बेमेतरा व थाना बेरला की संयुक्त कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 24 नवंबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी मुख्यालय राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में सायबर सेल बेमेतरा तथा थाना बेरला पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने एवं परिवहन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी कडी में 23.11.2025 को साइबर सेल व थाना बेरला पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति बिना नंबर के मो0सा0 हीरो स्प्लेंडर प्लस मे अवैध रूप से शराब परिवहन करते अहिवारा से बेरला ग्राम चंडी भाठा मुडपार की ओर ले जा रहे है की सूचना मिलने पर रेड कार्यवाही हेतु मौके पर उपस्थित गवाहन को चंडी भाठा चौक मे तलब कर मुखबीर सूचना से अवगत कराकर धारा 179 बी.एन.एस.एस. का नोटिस देकर कार्यवाही मे साथ रहने हिदायत देकर साथ ग्राम चंडी भाठा चौक मे मिले, मुखबीर सूचना के संबंध मे बताकर पुलिस स्टाफ व गवाह को मुखबीर के बताये सूचना के आधार पर अहिवारा तरफ से आ रही बिना नंबर के स्प्लेंडर प्लस मो0सा0 जो एक सफेद बोरी के साथ ग्राम मुडपार तालाब बरगद पेड के पास मिला, जिसे घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया, जिनसे नाम पता पुछने पर मोटर सायकल चलाने वाले व्यक्ति अपना नाम राजेश खुटेल पिता नारायन खुटेल उम्र 21 साल साकिन वार्ड नं 09 मुरमुंदा थाना नंदनी जिला दुर्ग एवं पीछे सफेद रंग के बोरी लेकर बैठा एक विधि से संघर्षरत बालक जिसके पास से एक सफेद रंग के बोरी मिला, जिसका उपर भाग बंधा हुआ था। राजेश खुटेल एवं विधि से संघर्षरत बालक के पास रखे सफेद रंग के बोरी का तलाशी लिया, तलाशी के दौरान एक सफेद रंग के बोरी मे बंधे रस्सी को राजेश खुटेल से खोलवाया गया, एक सफेद रंग के बोरी मे 96 पौवा देशी मसाला शोले शराब भरा हुआ मिला, जिसके प्रत्येक पौवा मे 180-180 एम.एल. शराब भरा हुआ कुल 17280 एम.एल शराब कीमती करीबन 9600 रूपये बरामद हुआ, जिसके बिक्री करने एवं परिवहन करने के संबंध मे कोई वैध दस्तावेज या कागजात मांगने पर नही होना बताकर लिखित मे देने पर राजेश खुटेल के कब्जे से एक सफेद रंग के बोरी मे 96 पौवा देशी मसाला शोले शराब भरा हुआ मिला। जिसके प्रत्येक पौवा मे 180-180 एम.एल. शराब भरा हुआ कुल 17280 एम.एल शराब कीमती करीबन 9600 रूपये जिसका बैच नंबर 011 है को मुताबिक जप्ती पत्रक गवाहो के समक्ष जप्त कर मौके पर शीलबंद कर पंचनामा तैयार किया गया एवं बिना नंबर का मोटर सायकल हीरो स्प्लेंडर प्लस जिसका चेसिस नंबर MBLHAW110PGB00534 इंजन नंबर HA11EVPGA04004 है कीमती करीबन 20000 रूपये को आरोपी राजेश खुटेल से जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी राजेश खुटेल पिता नारायन खुटेल उम्र 21 साल साकिन वार्ड नं 09 मुरमुंदा थाना नंदनी जिला दुर्ग विधि से संघर्षरत बालक का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से मौके पर देहाती नालसी मे अपराध क्रमांक 334/25 पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
उक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, सउनि दिनेशचंद शर्मा, प्र.आर. दीनानाथ यादव, आरक्षक रामेश्वर पटेल, आरक्षक संजय पाटिल, आरक्षक नूरेश वर्मा, आरक्षक रेखन साहू, आरक्षक संतोष धीवर, आरक्षक टेकेन्द्र यादव, आरक्षक धनसाय मिरे, आरक्षक सुरेन्द्र जांगडे, आरक्षक संदीप गायकवाड, आरक्षक राजू धीवर की भूमिका रही।