प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा 19 सितंबर 2025 - छत्तीसगढ़ शासन नगरी प्रशासन विकास विभाग नया रायपुर के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 योजना के तहत महामाया मंदिर, अवंती बाई चौक, हनुमान मंदिर के आस पास श्रमदान कर साफ सफाई किया गया व स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता के प्रति जागरूकता तथा लोगों को साफ-सफाई रखने का संदेश दिया गया। उक्त अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष हिमांशु वर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा शौर्यजीत सिंह, पाषर्दगण कमल नारायण राजपूत, गौकरण साहु, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बीके लोनहारे सहित नगर के कर्मचारीगण भारत भूषण ठाकुर, ठूबलु राम सिन्हा, केशव राम साहू, चंद्र प्रकाश वर्मा, पीआईयू शुभम कुमार, दुकालू वर्मा, भूपेश सिन्हा एवं सभी कर्मचरीगण, गणमान्य नागरिकगण, विभिन्न स्व सहायता समूह समूहों के सदस्यगण उपस्थित रहे।