ग्राम बिरनपुर का भ्रमण कर थाना प्रभारी एवं पुलिस सहायता केन्द्र प्रभारी को नवरात्रि पर्व दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने दिए गए निर्देश
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 24 सितम्बर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने नवरात्रि पर्व पर जिले में आयोजित गरबा उत्सव, नवरात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नव दुर्गा पंडालों का भ्रमण कर पुख्ता सुरक्षा और क़ानून-व्यवस्था का जायज़ा लिया। ग्राम बिरनपुर का दौरा कर थाना प्रभारी साजा एवं बिरनपुर पुलिस सहायता केन्द्र प्रभारी को नवरात्रि पर्व के दौरान सख्त सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने भ्रमण के दौरान दर्शनार्थियों से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा और मंदिर समिति एवं उपस्थित वरिष्ठ जनों से चर्चा कर सभी पहलुओं पर ध्यान देने, शांति और क़ानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा वालंटियर्स की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। मंदिर व नव दुर्गा समिति को वालंटियर्स रखने एवं शांति पूर्वक माँ दुर्गा उत्सव के पावन पर्व को मनाने तथा शहर/गांव की सामाजिक सद्भावना हर हाल में बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
उन्होंने जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को संध्या के समय मंदिरों एवं नव दुर्गा पंडालों का नियमित भ्रमण करने, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने और साइबर जन-जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को जागरूक करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी एवं भीड़ प्रबंधन के लिए आवश्यक इंतज़ाम करने के निर्देश भी प्रदान किए।
इस दौरान थाना प्रभारी साजा निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, बिरनपुर पुलिस सहायता केन्द्र प्रभारी, साजा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नागरिकगण सहित आसपास के ग्रामीण अंचल से आए दर्शनार्थी उपस्थित रहे।