जिला बेमेतरा के चौकी देवकर पुलिस टीम द्वारा खिसोरा में आबकारी एक्ट कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 18 सितम्बर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 16 सितम्बर 2025 को चौकी देवकर पुलिस स्टाफ को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम खिसोरा पारधी डेरा में गणेश ऊर्फ गनेशु सिसोदिया अवैध रूप से घर में शराब बिक्री हेतु रखा है की सूचना पर चौकी देवकर पुलिस टीम सूचना के अधार पर तत्काल मौके पर पहुचकर तलाशी लेने पर अवैध शराब बिक्री करने हेतु रखना पाया गया।
आरोपी गणेश ऊर्फ गनेशु पिता नारायण सिसोदिया उम्र 22 वर्ष निवासी खिसोरा पारधी डेरा चौकी देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा के कब्जे से 14 पौवा देशी प्लेन शराब (2520ml) किमती 1260 रूपये एवं नगदी बिक्री रकम 250 रूपये, कुल जुमला किमती 1510 रूपये को आबकारी एक्ट के तहत जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी देवकर सउनि उदल राम टांडेकर, सउनि छोटेलाल बंजारे, आरक्षक मोहित देवांगन, दीपक सिंह, प्रमोद पांडेय, मनीष वर्मा सहित चौकी देवकर के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।