विधायक ईश्वर साहू का खुमरी पहनाकर भव्य स्वागत
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - शिव भक्ति लीन आस्था ओर विश्वास की 18 किलोमीटर कांवड़ यात्रा पूरी हुई। विधायक ईश्वर साहू एवं कांवड़ यात्रियों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया, पूरा क्षेत्र भगवामय हुआ।
4 अगस्त को साजा विधायक ईश्वर साहू और उनके साथ 300 से अधिक कांवड़ियों ने मां महामाया मंदिर प्रांगण साजा से सहसपुर भोलेनाथ मंदिर तक 18 किलोमीटर की यात्रा शुरू किया गया, जो प्रत्येक गांव होते हुए सहसपुर पहुंचा। सहसपुर के प्राचीन शिव मंदिर में भोलेनाथ की पूजा अर्चना और जलाभिषेक के साथ यात्रा पूर्ण हुई। छत्तीसगढ़ वासियों की कामना हेतु यह कांवड़ यात्रा साजा विधायक ईश्वर साहू के नेतृत्व में शुरू की गई। जो सड़क मार्ग तेंन्दुभाटा, मोहाभाटा, मोहगांव, भोजेपारा , अकलवार नगर पंचायत देवकर, नोकेशा होते हुए सहसपुर मंदिर पहुंचा। जहां भोलेनाथ का जलाभिषेक के साथ पूरी हुई।
इस दौरान कांवड़ यात्रा के नगर पंचायत देवकर में पहुंचने पर विधायक प्रतिनिधि अजय अग्रवाल सहित हजारों की संख्या में शिवभक्तों, सामाजिक व हिन्दू संगठनों, भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ ने साजा विधायक ईश्वर साहू को खुमरी पहनकर भव्य स्वागत किया। वहीं पुष्प वर्षा, ढोल बाजों, डीजे, सुवा नृत्य करके उनका भव्य स्वागत किया। हर हर महादेव और बोल बम के नारों के साथ पूरा नगर देवकर शिव भक्ति में लीन और भगवामय हो गया।
कांवड़ यात्रा के समापन स्थल सहसपुर मंदिर में पहुंचने पर लगभग 2000 से अधिक शिवभक्तों ने मंदिर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया। डीजे, भक्तिमय गीतों, पुष्प वर्षा से विधायक ईश्वर साहू और उनके साथ पधारे कांवड़ यात्रियों का सभी ने अभिनंदन किया। यह पहला अवसर होगा, जब सहसपुर मंदिर में श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ पहुंची जहां लोगों ने खुले दिल से विधायक ईश्वर साहू और उनके साथ कदम मिलाकर चलने वाले कांवड़ियों की साजा से सहसपुर मंदिर तक कांवड़ यात्रा की प्रशंसा की।