जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक बसोड़ के सेवानिवृत्त पर दी गई भावपूर्ण विदाई

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक बसोड़ के सेवानिवृत्त पर दी गई भावपूर्ण विदाई 

श्रीफल, शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया सम्मान 

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक बसोड़ ने स्वास्थ्य विभाग में दी लगभग 38 वर्ष तक अपनी सेवाएं  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 1 अगस्त 2025 - बेमेतरा जिले के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक कुमार बसोड के 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने पर स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा के सीएमएचओ, सिविल सर्जन, सभी ब्लॉक के बीएमओ सहित अधिकारी कर्मचारियों द्वारा भावपूर्ण विदाई दी गई। यह कार्यक्रम बेमेतरा के टाउन हॉल में आयोजित किया गया था। 
सीएमएचओ बेमेतरा डॉ अमृत लाल रोहलेडर ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक कुमार बसोड के स्वस्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। वे अब अपने परिवार को भरपूर समय दे पाएंगे। उल्लेखनीय है कि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक कुमार बसोड ने स्वास्थ्य विभाग में लगभग 38 वर्ष अपनी सेवाएं दी। इस दौरान छुरिया में इनका प्रथम नियुक्ति 18 जुलाई 1987 से मार्च 2019 तक सेवाएं प्रदान कर मार्च 2022 में डोंगरगांव, छुरिया और डोंगरगांव में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पद पर पदस्थ थे, फिर अक्टूबर 2022 से मार्च 2024 तक सीएमएचओ राजनांदगांव पद पर पदस्थ रहे, इन्होंने मार्च 2024 में जिला स्वास्थ्य अधिकारी बेमेतरा के पदभार ग्रहण कर साथ में कुछ समय प्रभारी सीएमएचओ दायित्व को भी निर्वहन किया। 
सीएमएचओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर ने श्रीफल, शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया। सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में सेवा के दौरान अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अपने सेवा के दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी पद पर रहकर डॉ अशोक कुमार बसोड ने मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाई सेवा के दौरान अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए कार्य किये। 
 पूर्व सीएमएचओ डॉ यशवंत कुमार ध्रुव, बीएमओ खण्डसरा डॉ शरद कोहाड़े, बीएमओ बेरला डॉ कुंजम, बीएमओ साजा डॉ अश्वनी वर्मा, बीएमओ नवागढ़ डॉ रजा ने कहा कि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक कुमार बसोड ने स्वास्थ्य विभाग में शालीन एवं मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाई। स्वास्थ्य विभाग में संवेदनशील होकर ड्यूटी करनी पड़ती है, इसका उन्होंने बखूबी निर्वहन किया। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा परिवार की ओर से हम उनके स्वस्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करते है।
     जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक कुमार बसोड ने अपने सेवाकाल के दौरान अपने खट्टे मीठे अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि अपने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं स्टाफ से मिले भरपूर सहयोग से अपनी ड्यूटी तत्परतापूर्वक निभाई इसके लिए उन्होंने अपने स्वास्थ्य विभाग स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर, पूर्व सीएमएचओ डॉ यशवंत कुमार ध्रुव, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ लोकेश साहू नोडल अधिकारी डॉ बीएल राज, डीपीएम सुश्री लता बंजारे, बीएमओ समस्त ब्लॉक, ललित वर्मा, रमजान मोहम्मद, डीएएम कश्यप, बीपीएम समस्त ब्लॉक, सेवानिवृत्त डॉ अशोक बसोड़ परिवार सहित एवं सीएमएचओ कार्यालय के अधि./कर्मचारी उपस्थित रहे।