केशतरा स्कूल के बच्चों का चयन संभाग स्तरीय खेल में
संभाग स्तरीय खेल उतई में 4 अगस्त को
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - साजा ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय केशतरा के बच्चों ने अपनी शानदार खेल खेलते हुए संभाग स्तरीय के लिए चयन हुआ, जो उतई में 4 अगस्त को आयोजित है। 19 वर्ष बालिका टिकेश्वरी साहू, गायत्री यादव, तनु ठाकुर, बबीता निर्मलकर, गीतांजलि, 17 वर्ष बालिका भूमिका निषाद, मनीषा साहू, दीपांजलि ठाकुर, उमा निषाद, निकिता साहू, 14 वर्ष बालिका मुनिता यादव, 19 वर्ष बालक में कमलेश्वर साहू, चेतन वर्मा का चयन हुआ है। इन चयनित बच्चों को मंडल अध्यक्ष बुलाक साहू, सरपंच ग्राम पंचायत केशतरा दिलेश्वर साहू, संतोष साहू अध्यक्ष जनभागीदारी हाई स्कूल, रोहित साहू विधायक प्रतिनिधि, साधना यदु अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, उपाध्यक्ष अनुपा निषाद, नेमा निषाद, प्रधानपाठक पवन साहू, गीतेश देवांगन, प्रदीप ठाकुर, ओंकार डड़सेना, प्राचार्य नेमेश्वरी साहू, गणेश्वर ठाकुर, रोशन महिलांगे, गौतम साहू, सीमा चक्रधारी ने हार्दिक बधाई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।