पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना सदस्यता श्री सम्मान से सम्मानित

पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना सदस्यता श्री सम्मान से सम्मानित 

मुख्यमंत्री निवास में सम्मान समारोह का आयोजन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - नवा रायपुर अटल नगर स्थित मुख्यमंत्री निवास में उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह 2024-25 का आयोजन हुआ। जिसमें पूर्व संसदीय सचिव व साजा विधायक लाभचंद बाफना सम्मिलित हुए। उक्त समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडे, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा द्वारा पूर्व संसदीय सचिव व साजा विधायक लाभचंद बाफना को सदस्यता श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। जिसके लिए श्री बाफना ने सभी सम्मानितजनों का आभार व्यक्त किया।