प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - जिलें के विकासखंड साजा के ग्राम बुंदेली निवासी शिक्षक सुनील सिंह राजपूत जी (व्याख्याता शा. हा. सेकेण्डरी स्कूल गाड़ाडीह) का विगत दिनों निधन हो गया था। जिसकी पुण्यस्मृति में उनके परिवारजन पुत्र अविनाश सिंह, आकाश सिंह, पुत्री निधि राजपूत, पत्नी रत्नादेवी एवं माता शांतिदेवी के द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला बुंदेली में नेवता भोजन का आयोजन किया गया। नेवता भोज में बच्चों को खीर, पूरी, फल, मिठाई, चावल, दाल, सब्जी, सलाद सहित पूर्ण भोजन परोसा गया।
जिसमें ग्राम के सरपंच पंचराम जांगड़े, उपसरपंच भरत साहू, मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, पोषण सिंह, ग्राम पंचायत बुंदेली सचिव पंकज सिंह, विकासखंड स्रोत समन्वयक बीडी बघेल, संकुल समन्वयक मन्नू लाल साहू, सूरज कुंजाम, प्रकाश कुंजाम, मनीषा राजपूत प्रधान पाठक सहित संकुल केंद्र गाड़ाडीह एवं गोडमर्रा के शिक्षकगण योगेश साहू, इंद्रकुमार कुंजाम, संतोष कौशल, घनश्याम साहू, रोशन सिंह राजपूत, भागवत ठाकुर, केवल ठाकुर, रोशन भंडारी, गणेश्वर दीवान, गुरुचरण पटेल, यशवंत देवांगन, प्रदीप सिन्हा, कुलजीत नेमा, आमना परवीन, सविता पाटिल, टेकेन्द्र राजपूत शामिल हुए। आयोजक द्वारा सभी को श्रद्धा पूर्वक भोजन कराया गया। उपस्थित जनों द्वारा ऐसे आयोजन कराया जाने पर शोकाकुल परिवार को बहुत-बहुत आभार धन्यवाद दिया गया।