एसएसपी रामकृष्ण साहू ने ली रक्षित केन्द्र में पुलिस जवानों का जनरल परेड

एसएसपी रामकृष्ण साहू ने ली रक्षित केन्द्र में पुलिस जवानों का जनरल परेड 

पुलिस जवानों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता को सुरक्षा प्रदान करने किया प्रेरित 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 अगस्त 2025 - रक्षित केन्द्र बेमेतरा के पुलिस परेड ग्राउंड में शुक्रवार को पुलिस जनरल परेड का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह ने रक्षित केन्द्र बेमेतरा परिसर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित पुलिस अधि./कर्म. के जनरल परेड़ का निरीक्षण किया गया। इस परेड में जिले के सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिस विभाग के अनुशासन, तत्परता और प्रदर्शन को प्रदर्शित करना था। यह पुलिस विभाग के अनुशासन, तत्परता और प्रदर्शन को प्रदर्शित करता है। टोलीवार परेड कराया गया एवं परेड में विभिन्न प्रकार के प्रदर्शन और ड्रिल का प्रदर्शन किया गया। 
    परेड में शामिल होने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा कर प्रोत्साहित किया गया। परेड के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस जवानों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित कर भविष्य में निरंतर सुधार के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। 
            इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, उप निरीक्षक बल्लूराम सोरी, सहायक उप निरीक्षक मोहन लाल साहू, जितेन्द्र कश्यप, कृष्ण कुमार, गौकरण वर्मा, जाहिर खान, दिलीप सिंह, माधव सिंह, राममिलन सिंह सहित रक्षित केन्द्र, पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ एवं थाना/चौकी के अधिकारी/कर्मचारी परेड़ में सरिक हुये।