प्राथमिक शाला निनवा में परीक्षा परिणाम घोषित

प्राथमिक शाला निनवा में परीक्षा परिणाम घोषित 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - शासकीय प्राथमिक शाला निनवा संकुल केंद्र निनवा में आज 30 अप्रैल को कक्षा 1 से 4 तक के बच्चों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। सहायक शिक्षक खेलावन मिरचंडे ने बताया कि कक्षा 1 में 20, कक्षा 2 में 25, कक्षा 3 में 41, कक्षा 4 में 38, कुल 124 बच्चे परीक्षा में बैठे थे, जिसमें से 20% बच्चें A+, 30% बच्चें A, 20% बच्चे B+, 15% बच्चे B , 10% C+, 5% C ग्रेड से बच्चें उत्तीर्ण हुए। 
इस अवसर पर प्रधान पाठक सुजाता पांडेय, सहायक शिक्षक खेलावन मिरचंडे, सरिता मानिकपुरी, कामिनी मंडावी, पुष्पक कन्नौजे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। शिक्षकों द्वारा सभी बच्चों को प्रगति पत्र प्रदान किया गया एवं शाला की ओर से सभी उत्तीर्ण बच्चों को शुभकामनाएं दिया गया।