नवागढ व संबलपुर में तीन आरोपियों से 63 पौवा शराब जप्त
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 30 अप्रैल 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। जिसके तहत 28 अप्रैल 2025 को पुलिस चौकी संबलपुर स्टाफ को मुखबिर से सूचना मिली कि संबलपुर बस स्टैण्ड के पीछे खेत ग्राम संबलपुर में आकाश चौहान नामक व्यक्ति अवैध रूप से अवैध लाभ कमाने के लिए अपने कब्जे में शराब रखकर ग्राहको को शराब बिक्री कर अवैध धन लाभ कमा रहा है की सूचना के अधार पर पुलिस चौकी संबलपुर सटाफ द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी आकाश चौहान पिता भगवती चौहान उम्र 19 साल साकिन वार्ड नंबर 13 संबलपुर चौकी संबलपुर थाना नवागढ जिला बेमेतरा को अवैध रूप से अपने कब्जे में शराब रख कर बिक्री करते पकडा गया। आरोपी के कब्जे से 25 पौवा देशी मंदिरा मशाला शराब किमती 2500 रूपये, बिक्री रकम 500 रूपये, कुल 3000 रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया।
इसी क्रम में 28 अप्रैल 2025 को पुलिस चौकी संबलपुर स्टाफ को मुखबिर से सूचना मिली कि रमपुरा रोड के किनारे संबलपुर में मनीष बघेल नामक व्यक्ति अवैध रूप से अवैध लाभ कमाने के लिए अपने कब्जे में शराब रखकर ग्राहको को शराब बिक्री कर अवैध धन लाभ कमा रहा है की सूचना के अधार पर पुलिस चौकी संबलपुर स्टाफ द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी मनीष बघेल पिता संतराम बघेल उम्र 23 साल साकिन संबलपुर, चौकी संबलपुर थाना नवागढ जिला बेमेतरा को अवैध रूप से अपने कब्जे में शराब रख कर बिक्री करते पकडा गया। आरोपी के कब्जे से 20 पौवा अंग्रेजी शराब किमती 2000 रूपये, बिक्री रकम 200 रूपये, कुल 2200 रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया।
इसी क्रम में 29 अप्रैल 2025 को थाना नवागढ पुलिस स्टाफ को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संबलपुर का रहने वाला अनवेश डेहरे नामक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने के लिए अपने गांव की ओर पैदल जा रहा हैं की सूचना के अधार पर थाना नवागढ पुलिस स्टाफ द्वारा संबलपुर रोड नवागढ के पास आरोपी अनवेश डेहरे पिता सुरेश डेहरे उम्र 19 साल साकिन वार्ड नं. 12 मंडीपारा मुंगेली रोड संबलपुर थाना नवागढ जिला बेमेतरा को अवैध रूप से अपने कब्जे में शराब रखे पकडा गया। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी मशाला शराब किमती 1800 रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नवागढ उप निरीक्षक अलील चंद, पुलिस चौकी संबलपुर प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह, सउनि तुलसी राम बिझेकर एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।
फोटो -