कुसमी नपं अध्यक्ष के विजय रैली में शामिल हुए पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा

कुसमी नपं अध्यक्ष के विजय रैली में शामिल हुए पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा कुसमी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र प्रकाश साहू एवं पार्षदों के विजय होने पर निकले गए विजय रैली में शामिल हुए। पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने नगर पंचायत कुसमी की आम जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ नगर पंचायत कुसमी में कांग्रेस को चुना है, उनका विश्वास कायम रखना कांग्रेस की जिम्मेदारी है। 
पूर्व विधायक श्री छाबड़ा ने आम जनता को विश्वास दिलाया कि उन्होंने जिस विश्वास के साथ चंद्र प्रकाश साहू को कुसमी नगर पंचायत का अध्यक्ष चुना है, उसे वह सही साबित करके दिखाएंगे, जनहित के लिए जो भी करना पड़ेगा, वह सभी कदम उठाएंगे। कुसमी नगर की जनता ने आज यह बता दिया कि कांग्रेस ने कुसमी ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाया था, कुसमी का विकास किया था और इस विकास के बदले में जनता ने नगर पंचायत की बागडोर कांग्रेस प्रत्याशी को सौंप है, जो इस बात को दर्शाता है कि जनता का विश्वास कांग्रेस के साथ है। इस दौरान भारी संख्या में कुसमी नगरवासी तथा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय पारख पर्यवेक्षक नगर पंचायत कुसमी, चंद्र प्रकाश साहू अध्यक्ष नगर पंचायत कुसमी, ललित विश्वकर्मा प्रभारी महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, राधेश्याम देवांगन पार्षद, रमशिला साहू पार्षद, राजकुमारी साहू पार्षद, स्वतंत्र कुमार साहू पार्षद, नागेंद्र साहू पार्षद, शेष कुमारी साहू, धनुष बारले, पुनीत राम साहू, संतोष साहू, तखत राम साहू, सरोजिनी साहू, रमाकांत साहू, नवीन कुमार साहू, होमलाल साहू, तिजुराम साहू, भोगबाई साहू, उमाशंकर साहू, चंद्रशेखर दुबे, गिरधर साहू, वीरेंद्र साहू, मंगल जैन सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।