हिमांशु ने 1271 मतों से मनोज को दी मात

हिमांशु ने 1271 मतों से मनोज को दी मात 

बड़ी कशमकश व कडी टक्कर में मिली जीत 

लंबे समय बाद साजा की सीट भाजपा की झोली मे 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - नगर पंचायत साजा में नगरीय निकाय चुनाव के तहत शहर सरकार के लिए दोनों मुख्य पार्टीयों कांग्रेस व भाजपा में सीधा मुकाबला था। जहां नगर पंचायत साजा के अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी कांग्रेस से मनोज जायसवाल, भाजपा से हिमांशु वर्मा, निर्दलीय यतीश वर्मा मैदान में थे। अध्यक्ष पद के लिए 11 फरवरी को हुए मतदान में कुल 4858 मतदाताओं में से 3673 मतदाता द्वारा अपना मत दिया गया था। वहीं आज 15 फरवरी को मतगणना में कांग्रेस के मनोज जायसवाल को 1141, भाजपा के हिमांशु वर्मा को 2412, निर्दलीय यतीश वर्मा को 75 मत मिले, वहीं 32 लोगों ने नोटा को दिया। इस प्रकार भाजपा के हिमांशु वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के मनोज जायसवाल को 1271 मतों से हराकर जीत अपने नाम किया। 
वहीं नगर पंचायत साजा के 15 वार्डों के वार्ड पार्षदों में 9 वार्डों में भाजपा व 6 वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अपनी जीत दर्ज की। नगर पंचायत साजा के वार्डों में वार्ड 1 प्रेरणा सिंह 154, सुनीता यादव 97, नोटा 5, वार्ड 2 कमल राजपूत 134, युगेश्वर सोनी 107, संजय सोनी 60, नोटा 3, वार्ड 3 सुशील निर्मलकर 151, महेश साहू 61, महेश्वर यादव 40, नोटा 3, वार्ड 4 रानी यादव 148, गुलापा साहू 54, दमयंती सिंहा 57, नोटा 6, वार्ड 5 जागेश्वर ठाकुर 149, रामरतन मंडावी 106, नोटा 1, वार्ड 6 आशीष वर्मा 113, रोहित वर्मा 50, अश्वनी वर्मा 14, वार्ड 7 पार्वती वर्मा 126, हुकुम वर्मा 116, नोटा 7, वार्ड 8 जनार्दन ठाकुर 121, राजेश कुमार 65, जगदीश साहू 47, नोटा 3, वार्ड 9 दुर्गा गोयल 127, रामाधार गोयल 83, नोटा 1, वार्ड 10 पुष्पा सिन्हा 161, संतोषी साहू 76, नोटा 3, वार्ड 11 जमुना जायसवाल 107, कशिश 76, नोटा 5, वार्ड 12 अवधेस गोयल 144, राजेश्वरी भुवाल 72, तुलसी यादव 33, नोटा 2, वार्ड 13 नेहा यादव 225, सीता यादव 94, नोटा 6, वार्ड 14 गोपाल वर्मा 104, अशोक यादव 82, नोटा 1, वार्ड 15 गौकरणं साहू 126, दिनेश साहू 108, नोटा 1 मत मिले। मतदान पशचात मतगणना कालेज में सम्पन्न हुई। जहां परिणाम के बाद अधिकारियों द्वारा भी विजयी प्रत्याशीयों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उसके बाद भाजपा के विजयी प्रत्याशीयों के साथ अध्यक्ष हिमांशु वर्मा ने कालेज से नगर तक बाजे गाजे, रंग गुलाल व आतिशबाजी के साथ विजयीे रैली निकाली।