ऑपरेशन मुस्कान में यथाशीघ्र निराकरण करने दिये दिशा निर्देश
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के द्वारा आज 8 जनवरी को थाना बेमेतरा, नांदघाट एवं चौकी संबलपुर के प्रकरणों में विवेचको की बैठक ली। जिसमें थाना/चौकी में पंजीबद्ध बच्चों से संबंधित अपराधों की जानकारी लेकर बच्चों से संबंधित अपराधों, गुम नाबालिक बालक, बालिकाओं के दस्तयाब हेतु "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत अभियान चलाकर यथाशीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। बच्चों से संबंधित अपराधो में शीघ्र विवेचना पूर्ण कर फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करने निर्देश दिये गये। उक्त बैठक में थाना बेमेतरा से सहायक उप निरीक्षक दीनानाथ सिन्हा, थाना नांदघाट से सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह, पुलिस चौकी संबलपुर से प्रधान आरक्षक राजेश राजपूत, एसडीओपी कार्यालय से आरक्षक पुकेश्वर दिल्लीवार सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।