मंत्री के निर्देश पर सीएमओ ने किया निरीक्षण

मंत्री के निर्देश पर सीएमओ ने किया निरीक्षण 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री के द्वारा 31 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर पंचायत के कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें मंत्री के द्वारा अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। जिसमें अपने निकाय क्षेत्र अंतर्गत प्रत्येक दिवस वार्डों में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था, बिजली, पानी, सड़क, प्रधानमंत्री आवास एवं अन्य कार्यों की निरीक्षण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में 1 जनवरी से मुख्य नगर पालिका अधिकारी साजा अमिताभ शर्मा के निर्देश में निकाय के समस्त कर्मचारियों के साथ नगर पंचायत के सार्वजनिक/सामूदायिक शौचालयों व सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।