विधायक ईश्वर साहू ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के प्रतिमा का किया अनावरण

विधायक ईश्वर साहू ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के प्रतिमा का किया अनावरण
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खैरी में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के प्रतिमा का अनावरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में साजा के विधायक ईश्वर साहू शामिल हुए। जहां क्षेत्र भर से आए लोधी समाज के प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान साजा विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि वीरांगना अवंती बाई लोधी के अदम्य साहस का यह परिणाम हैं कि आज महिलाएं घरों से बाहर निकली हैं और अपने हक को लेकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी ने नारी समाज को समाज में उच्च स्थान दिया हैं और संबल प्रदान किया हैं। उन्होंने भारत देश में अपनी जान का बलिदान देने के लिए वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी को नमन किया एवं सामाजिक लोगों को उनकी प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर शुभकामना ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कोमल जंघेल सहित सामाजिक जन, कार्यकर्ता, पदाधिकारी व ग्रामवासी उपस्थित रहें।