सीएमओ के प्रतिदिन मॉर्निंग विजिट से बदल रही स्वच्छता की तस्वीर

सीएमओ के प्रतिदिन मॉर्निंग विजिट से बदल रही स्वच्छता की तस्वीर 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - नगर पंचायत साजा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमिताभ शर्मा के द्वारा प्रति दिवस सुबह 5 बजे सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा हैं। उनके द्वारा नगर के वॉर्ड न. 13 में स्थित एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण किया गया। जिसमें स्वच्छता दीदियों के डोर टू डोर कलेक्शन, सोर्स सेग्रीगेशन, कम्पोस्ट खाद, बेलिंग फटका मशीन से बनने वाले प्लास्टिक बंडल आदि के प्रगति का जानकारी लिया गया। साथ में स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए।