मास्टर ट्रेनर/निर्वाचन व्यय सम्परीक्षकों का 10 को वीसी से प्रशिक्षण

मास्टर ट्रेनर/निर्वाचन व्यय सम्परीक्षकों का 10 को वीसी से प्रशिक्षण 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - नगर पालिकाओं के आम निर्वाचन 2024-25 के अन्तर्गत 10 जनवरी शुक्रवार को अपरान्ह 02 बजे से विडियों कांफ्रेन्स के माध्यम से मास्टर ट्रेनर/निर्वाचन व्यय सम्परीक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया हैं। प्रशिक्षण में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के नोड्ल/सहायक नोडल अधिकारी जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर सहित नियुक्त सभी निर्वाचन व्यय सम्परीक्षक एवं सहायक कर्मचारी 10 जनवरी को अपरान्ह 02 बजे दिशा सभा कक्ष संयुक्त जिला कार्यालय में उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।