एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर “सशक्त एप’’ से 1373 वाहनों की गई चेकिंग

एसएसपी बेमेतरा के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 08 वाहन चालको से ली गई 8800 रु समन शुल्क 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 07 जनवरी 2026 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने संपत्ति संबंधी अपराध में नियंत्रण करने एवं “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से कबाडी दुकान, बस स्टैण्ड, वाहन रिपेरिंग सेंटर, हॉटल,ढाबा, हॉट बाजार एवं वाहन चेकिंग के दौरान वाहनो का चेकिंग कर गुम/चोरी हुए वाहनों की पतासाजी करने के संबंध में सायबर सेल एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है। जिसके तहत एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु बेमेतरा पुलिस द्वारा एक विशेष सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। 
  इस अभियान के तहत समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों, यातायात, सायबर सेल पुलिस टीम द्वारा “सशक्त एप’’ (एप्लिकेशन) के माध्यम वाहनो की जांच कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई जारी है। 
शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहनों की जांच शुरू की गई है। पेट्रोलिंग पार्टियां निरंतर गश्त कर रही हैं। इसके साथ ही “सशक्त ऐप”के माध्यम से गुम या चोरी हुए वाहनों की पहचान हेतु वाहन चेकिंग की जा रही है। जिले के विभिन्न थाना/चौकी एवं यातायात स्टाफ के द्वारा विगत दो दिवस में 06 जनवरी 2026 को “सशक्त एप”(एप्लिकेशन) के माध्यम से चौक-चौराहो में वाहन चेकिंग कर व पेट्रोलिंग के दौरान “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से थाना बेमेतरा में 61 वाहनों, थाना बेरला में 110 वाहनों, थाना साजा में 111 वाहनों, थाना खम्हरिया में 80 वाहनों, थाना परपोडी में 48 वाहनों, थाना दाढी में 20 वाहनों, थाना चंदनू में 60 वाहनों, थाना नवागढ में 27 वाहनों, थाना नांदघाट में 106 वाहनों, चौकी खण्डसरा में 40 वाहनों, चौकी देवरबीजा में 75 वाहनों, चौकी देवकर में 107 वाहनों, चौकी कंडरका में 12 वाहनों, चौकी मारो में 25 वाहनों, चौकी संबलपुर में 10 वाहनों,यातायात बेमेतरा में 481 वाहनो, कुल 1,373 वाहनों को चेकिंग की गई। 
   इसी क्रम में 06 जनवरी 2026 को यातायात बेमेतरा 08 चालान में 08 वाहन चालक, कुल 08 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 08 प्रकरण में 8800 रूपये समन शुल्क लिया गया। कार्यवाही के दौरान थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि मोहन साहू सहित यातायात पुलिस टीम शामिल रहे। 

अपील - यातायात बेमेतरा स्टॉफ ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और नशे की हालत में वाहन न चलाना न केवल कानून का पालन है बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।