एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 03 वाहन चालको से ली गई 900 रु समन शुल्क एवं 67 प्रकरण न्यायालय पेश

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 03 वाहन चालको से ली गई 900 रु समन शुल्क एवं 67 प्रकरण न्यायालय पेश 

आबकारी एक्ट में 02, कोटपा एक्ट में 78 एवं माईनर एक्ट में 05 लोगों पर कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 07 दिसम्बर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 
      इस अभियान के अंतर्गत भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, मॉडिफाई साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 
इसी क्रम में 06 दिसम्बर 2025 को थाना नांदघाट 06 चालान में 06 वाहन चालक, थाना खम्हरिया 18 चालान में 18 वाहन चालक, चौकी देवकर 15 चालान में 15 वाहन चालक, चौकी देवरबीजा 24 चालान में 24 वाहन चालक, यातायात बेमेतरा 07 चालान में 07 वाहन चालक, कुल 70 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें 67 प्रकरण न्यायालय पेश किया गया एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 03 प्रकरण में 900 रूपये समन शुल्क लिया गया। कार्यवाही के दौरान थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि मोहन साहू सहित यातायात पुलिस टीम शामिल रहे। 

अपील - यातायात बेमेतरा स्टॉफ ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और नशे की हालत में वाहन न चलाना न केवल कानून का पालन है बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। 

      इसी क्रम में 06 दिसम्बर 2025 को थाना चंदनू एवं चौकी देवकर में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने का 02 प्रकरण में 02 आरोपी राजेन्द्र सोनी उम्र 52 वर्ष निवासी सोनीपारा बेमेतरा, 2. साहिल अली उम्र 24 वर्ष निवासी मोहगांव चौकी देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। 
     इसी क्रम में 06 दिसम्बर 2025 को जिले के थाना/चौकी प्रभारियो एवं स्टाफ द्वारा आम जगह में धुम्रपान करने पर कोटपा एक्ट के तहत थाना खम्हरिया 05 प्रकरण, थाना बेरला 20 प्रकरण, थाना परपोडी 05 प्रकरण, थाना चंदनू 10 प्रकरण, चौकी देवकर 18 प्रकरण, चौकी खण्डसरा 09 प्रकरण, चौकी देवरबीजा 11 प्रकरण, कुल 78 प्रकरण कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं। 
     इसी क्रम में 06 दिसम्बर 2025 को माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए चौकी देवकर में 01 प्रकरण में 05 व्यक्ति के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत 01 प्रकरण में 05 व्यक्ति के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।