प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 19 सितंबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियो को पकड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कडी में आज 19 सितंबर 2025 को न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 266/2020, अपराध क्रमांक 101/2020 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि के मामले में फरार तीन स्थायी वारंटी बबलू साहू पिता संतोष साहू उम्र 22 वर्ष निवासी खम्हरिया थाना बेमेतरा जिला बेमेतरा एवं अन्य 02 को पकड़ा गया। जिसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक मयंक मिश्रा, उप निरीक्षक शैल शर्मा, प्रधान आरक्षक रघुराज यदु, आरक्षक पुरूषोत्तम कुंभकार, शिव कुमार सेन, कुसुम कोशले, रवि साहू सहित थाना बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।